मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गम्भीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गम्भीर

मीरजापुर चुनार थाना क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव के पास हाईवे पर मंगलवार की रात एक कार ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही पति की मौत हो गई और पत्नी गम्भीर रूप से घायल है। चुनार थाना क्षेत्र के सुकुलपुरा गांव निवासी बालकरन (50) अपनी पत्नी गीता देवी (45) के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। पिरल्लीपुर स्थित हाइवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बालकरन की घटनास्थल पर ही मौत और उसकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय भेजा, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें