मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

भारी वस्तु से प्रहार कर पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपित हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारी वस्तु से प्रहार कर पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपित हिरासत में

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत गुरुवार देर रात एक युवक ने पत्नी के सिर पर किसी भारी वस्तु के प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाई है और घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी पति को भी हिरासत में ले लिया है।

एएसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड स्थित श्रीराम कॉलोनी निवासी योगेश का अपनी पत्नी अर्चना के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच तकरार काफी बढ़ गई। आरोप है कि पति योगेश ने किसी भारी वस्तु से पत्नी अर्चना के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस के साथ सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया, एएसपी सिटी रविशंकर प्रसाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने आरोपी पति योगेश को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।-------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें