ईडी पर आरोप लगाने से पहले विपक्ष अपने अंतरात्मा में झांकें- अर्जुन मुंडा
रांची: अंबा प्रसाद के साथ-साथ विपक्षी नेताओं द्वारा ईडी पर लगाए जा रहे आरोपों के सवाल पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आरोप लगाने के बजाय अंतरात्मा में झांकना चाहिए।आंदोलनकारी किसानों के रामलीला मैदान आने से जुड़े सवाल पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन दूसरों को कोई दिक्कत न हो इसका भी ख्याल रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान होता है लेकिन जब उद्देश्य ही अलग हो तो क्या कहा जा सकता है।उन्होंने आंदोलनकारी किसानों का नाम लिए बिना कहा कि सभी को यह ध्यान रखना होगा कि देश सबसे बड़ा है।





