मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

भीषण आग से सैकड़ों झुग्गियां जलकर राख, सिलेंडर ब्लास्ट होने से मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भीषण आग से सैकड़ों झुग्गियां जलकर राख, सिलेंडर ब्लास्ट होने से मचा हड़कंप

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसने देखते ही देखते सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी भयानक थी कि उसका धुआं कई किलोमीटर दूर से भी साफ तौर पर देखा जा सकता था। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस क्षेत्र में आग लगी वहां लगभग 500 झुग्गी-झोपड़ियां मौजूद थीं। आग लगने के बाद लगातार गैस सिलेंडरों में धमाके होने लगे, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।

लोग अपने घरों से जरूरी सामान और गैस सिलेंडर लेकर बाहर निकलते दिखाई दिए।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरा इलाका धुएं और आग की चादर में लिपट गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने नोएडा से भी अतिरिक्त दमकल 5 गाड़ियों को बुलाया। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और आसपास के घरों को एहतियातन खाली कराया जा रहा है ताकि किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक करीब 150 से अधिक झुग्गियों में आग लगने की पुष्टि हुई है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां कबाड़ का काम किया जाता था और वहीं काम करने वाले लोग झुग्गियां बनाकर रहते थे।

फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। हालांकि, प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और यदि किसी के लापता होने की सूचना मिलती है तो तत्काल सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें