मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

हुंडी कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी, 5.64 लाख भारतीय व नेपाली नोट बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हुंडी कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी, 5.64 लाख भारतीय व नेपाली नोट बरामद

पूर्वी चंपारण। बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान छौड़ादानो थाना पुलिस को सफलता मिली है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छौड़ादानो के जनता चौक पर छापेमारी कर सीमावर्ती क्षेत्र के बहुचर्चित हुंडी कारोबारी संजय कुमार साह के ठिकाने से भारी मात्रा में भारतीय और नेपाली नोट जब्त किए है। जिसमें 2,79,000 भारतीय रुपये (500 रुपये के नोट) शामिल हैं। इसके अलावा, नेपाली करेंसी में 2,14,000 (1000 रुपये के नोट), 68,000 (500 रुपये के नोट), और 2,500 (100 रुपये के नोट) समेत कुल 2,84,500 नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं।जब्त की गई भारतीय और नेपाली करेंसी की कुल कीमत 5,63,500 बताया गया है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि हुंडी कारोबारी संजय कुमार साह के घर पर लाखों रुपये के नोट जमाखोरी कर रखा गया है। उनके निर्देश पर हुंडी कारोबारी संजय कुमार साह के जनता चौक स्थित घर पर विधिवत छापेमारी कर भारतीय एवं नेपाली रुपये के साथ उसे पकड़ा गया।जिसका विधिवत जप्ती सूची तैयार कर अग्रतर करवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस संजय से पूछताछ कर रही है।उल्लेखनीय है, कि व्यवसायी संजय लंबे समय से पान मसाला व्यवसाय के आड़ में हुंडी का धंधा कर रहा था। बताया जा रहा है, कि हुंडी कारोबार से उसने देश के कई शहरों में उसने दर्जनों फ्लैट खरीद रखा है।जानकारी यह भी मिल रही है, कि संजय हुंडी कारोबार के माध्यम से नेपाल में बैठे कई अपराधियो तक रूपये पहुंचाने का काम करता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें