मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

नारीशक्ति को अपमानित करना बन चुकी है कांग्रेस की आदत: अनुराग ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। संदेशखाली के मुद्दे पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने भी कहा था कि यह सब होता रहता है। राहुल गांधी तो शक्ति से ही लड़ना चाहते हैं। इससे पहले कांग्रेस की एक प्रवक्ता ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ बेहद अमर्यादित टिप्पणी की थी और आज फिर कांग्रेस के एक नेता ने हेमा मालिनी जी के ऊपर इतना हल्का और घटिया बयान दिया है, जिसे हम और आप यहां बोल भी नहीं सकते। यही कांग्रेस का महिला विरोधी चाल, चरित्र और चेहरा है। एक तरफ मोदी जी हैं जो महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करते हैं और एक तरफ कांग्रेस के ऐसे नेता हैं जो उनका प्रतिदिन अपमान करते हैं। देश की माताएं-बहनें इन्हें सबक सिखायेंगी।

बेंगलुरू में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस आरएसवीपी पार्टी यानी राहुल, सोनिया, वाड्रा, प्रियंका पार्टी बनकर रह गई है, वहीं मोदी का मतलब मेकर ऑफ डेवलप्ड इंडिया है। "कांग्रेस के शासनकाल में 2जी, कॉमनवेल्थ, कोयला और अगस्ता वेस्टलैंड जैसे घोटाले सामने आते थे। आज इनका आईएनडीआई गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है, जहां अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसे भारतीय राजनीति के भ्रष्ट चेहरे हैं। घमंडिया गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के नाम से रैली की, मगर इस सभा का वास्तविक उद्देश्य सभी भ्रष्टाचारियों को बचाने का था।

राहुल गांधी और कांग्रेस द्वारा वायनाड में पीएफआई के राजनीतिक संगठन एडीपीआई की सहायता लिए जाने को बेहद शर्मनाक बताते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश से भगाने के बाद राहुल गांधी आज वायनाड में प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के राजनीतिक दल एसडीपीआई का समर्थन लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ है। इससे पहले भी कांग्रेस हमेशा टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी होती रही है। कर्नाटक में भी कांग्रेस पार्टी ने पीएफआई को बचाने का काम किया और अब चुनाव में एडीपीआइ का समर्थन ले रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें