मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक हुमायूं कबीर का तृणमूल कांग्रेस से आजीवन निलंबन, बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखने का किया था ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधायक हुमायूं कबीर का तृणमूल कांग्रेस से आजीवन निलंबन, बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखने का किया था ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल के बीच तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से आजीवन निलंबित कर दिया है। कोलकाता के मेयर और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकिम ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की।फिरहाद हकिम ने कहा कि हुमायूं कबीर का अब तृणमूल कांग्रेस से कोई रिश्ता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाली राजनीति को स्वीकार नहीं करती और ऐसे लोगों से उसका कोई संबंध नहीं हो सकता। मंत्री ने यह भी बताया कि यह कार्रवाई पार्टी की अनुशासन समिति ने तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी की सहमति के बाद की है।विधायक हुमायूं कबीर हाल के दिनों में अपनी विवादित टिप्पणी के कारण सुर्खियों में थे। उन्होंने 06 दिसंबर को बेलडांगा में “बाबरी मस्जिद” की आधारशिला रखने जैसा बयान दिया था, जिससे राजनीतिक तापमान अचानक बढ़ गया। इसी बयान को लेकर पार्टी भीतर से असहज थी और चुनाव से पहले यह स्थिति तृणमूल के लिए और मुश्किल बनती जा रही थी।मुर्शिदाबाद पिछले कुछ महीनों से साम्प्रदायिक तनाव और वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर हुए हिंसक विरोध के कारण संवेदनशील बना हुआ है। इस पृष्ठभूमि में कबीर की टिप्पणी ने पार्टी की चुनावी रणनीति को और उलझा दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें