मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

मानवता हुई शर्मसार: सौतेले पिता ने दो मासूम बच्चों को हत्या के इरादे से बड़े नाले में फेंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मानवता हुई शर्मसार: सौतेले पिता ने दो मासूम बच्चों को हत्या के इरादे से बड़े नाले में फेंका

नोएडा। उप्र के नोएडा में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक सौतेले पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने की नीयत से उन्हें गहरे नाले में फेंक दिया। वहां से गुजर रहे बहूराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले दो लोगों को उनकी रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए कड़ाके की ठंड में गहरे नाले में उतरकर बच्चों को बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। दोनों बच्चों में एक ढाई वर्ष की लड़की और साढे तीन साल का एक लड़का है। बच्चों की जान बचाने वाले व्यक्ति ने उसके सौतेले पिता के खिलाफ थाना सेक्टर 142 में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को सोमबीर सिंह पुत्र रमेश चंद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह तथा उनके साथी दीनबंधु जेप्टो कंपनी में काम करते हैं। उनके अनुसार वह बीती रात को 9 बजे के करीब चौहान मार्केट तिराहे के पास से गुजर रहे थे। तभी पारस टियेरा सोसाइटी के पास बड़े नाले से बच्चों की रोने की आवाज आई। उन्होंने बताया कि वह तथा उनके साथी दीनबंधु बच्चों की जिधर से रोने की आवाज आ रही थी वहां पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि गहरे नाले के पानी में दलदल में दो मासूम बच्चे फंसे हुए हैं, तथा जोर-जोर से रो रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों लोगों ने कड़ाके की ठंड में गहरे नाले के दलदल और पानी में फंसे दोनों बच्चों को बाहर निकाला।

बच्चों ने अपना नाम नित्तर व कलू बताया। उन्होंने बताया कि नित्तर ढाई वर्ष की बच्ची है, जबकि कलू साढे तीन वर्ष का बच्चा है। दोनों ने बताया कि वे भाई-बहन हैं। बच्चों ने उन्हें बताया कि उनके पापा आशीष द्वारा उन्हें जान से मारने की नीयत से नाले में फेंका गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमबीर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में सोमबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने बच्चों के सौतेले पिता आशीष के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें