मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

हूल दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संथाल विद्रोह के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हूल दिवस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संथाल विद्रोह के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कोलकाता। हूल दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संथाल विद्रोह के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में कहा कि संथाल विद्रोह के महानायक सिद्धो, कान्हो, चांद, भैरव तथा अन्य वीर सेनानियों का अदम्य साहस, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इन वीर योद्धाओं ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दमन के विरुद्ध जिस निर्भीकता और दृढ़ संकल्प के साथ संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।उन्होंने कहा कि अपनी भूमि, अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए इन महान सेनानियों का समर्पण हमें न्याय, समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ता के साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हूल दिवस पर पूरा प्रदेश इन अमर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन करता है तथा उनके गौरवशाली योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करता है। उनकी अमर विरासत देशवासियों को सदैव राष्ट्रहित और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित करती रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें