मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

तालसारी समुद्र तट पर मिला विशालकाय शार्क, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तालसारी समुद्र तट पर मिला विशालकाय शार्क, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

पूर्व मेदिनीपुर। तालसारी समुद्र तट पर गुरुवार को विशालकाय शार्क मिलने से सनसनी फैल गई। मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शार्क लगभग 30 फीट लंबा तथा 50 क्विंटल से अधिक वजनी है। समुद्र तट पर पड़े इस विशाल समुद्री जीव को देखने के लिए क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।सूचना मिलते ही उड़ीसा वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर कर जांच प्रारंभ की।विशेषज्ञों के अनुसार इतने बड़े आकार की शार्क का इस तट पर मिलना अत्यंत दुर्लभ घटना है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस शार्क को वैज्ञानिक परीक्षण तथा संरक्षण के उद्देश्य से अपने संरक्षण में ले जाया जा रहा है। इस घटना ने समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को लेकर शोधकर्ताओं के बीच नई जिज्ञासा उत्पन्न कर दी है।इस अनोखी घटना के बाद तालसारी समुद्र तट पर उत्सुकता के साथ-साथ समुद्री सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें