मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग, छह घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया

अजमेर। पालरा इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि दूर-दूर तक धुएं के गुबार दिखाई दिए।फायर ऑफिसर जगदीश चन्द्र फुलवारी ने बताया कि रात करीब 11 बजे अग्रोडे प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक गत्ता फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलीं और देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। साथ ही आदर्श नगर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। गत्ते और कागज के रोल बड़ी मात्रा में होने के कारण आग तेजी से फैलती रही। लगातार चल रही तेज हवाओं ने आग को और विकराल बना दिया, जिससे स्थिति को काबू में करना चुनौतीपूर्ण हो गया।फायर ऑफिसर फुलवारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अजमेर नगर निगम की 12 से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। विभिन्न स्थानों से फायर अधिकारी और सिविल डिफेंस के जवानों ने संयुक्त प्रयास शुरू किए। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह करीब पांच बजे आग पर नियंत्रण पाया गया।मौके पर पहुंचे तहसीलदार ओंकार सिंह और पुलिस उपाधीक्षक (दक्षिण) ओम प्रकाश ने स्थिति का जायजा लिया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही सटीक कारण की पुष्टि हो सकेगी।हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन फैक्ट्री में मौजूद रॉ मटेरियल और मशीनरी जलकर खाक हो गई। अनुमानित रूप से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि नुकसान का सटीक आंकलन प्रशासन द्वारा अभी नहीं किया गया है।प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन को अग्नि सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें