मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर हर कोई उत्सुक है। यह फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। 'हाउसफुल-5' का प्रमोशन शुरू हो गया है। हाल ही में फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन के लिए पुणे के सीजन्स मॉल पहुंची। इस कार्यक्रम में पूरी स्टार कास्ट को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस बार भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर अक्षय बेहद नाराज हो गए।पुणे के सीजंस मॉल में जैसे ही 'हाउसफुल-5' का प्रचार शुरू हुआ, लोग अभिनेताओं की एक झलक पाने के लिए मॉल के सभी फ्लोर और गैलरियों में उमड़ पड़े, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। महिलाओं और बच्चों की चीखें सुनाई दे रही थीं। इसलिए अक्षय कुमार उन्होंने तुरन्त ही माइक पर हाथ जोड़कर सभी लोगों से शांत रहने और भीड़भाड़ से बचने की अपील की।इस भारी भीड़ में कुछ महिलाएं और बच्चे रोते हुए भी देखे गए। एक छोटी लड़की अपने माता-पिता से अलग हो गई थी। उस समय सावधानी बरतते हुए जैकलीन फर्नांडीज और सोनम बाजवा ने लड़की को शांत किया और उसके माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे उस दुखद घटना की याद ताजा हो गई, जब 'पुष्पा-2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी।फिल्म 'हाउसफुल-5' अगले माह तारीख को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें