मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

संदेशखाली में भारी मात्रा में हथियार बरामद, छह गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संदेशखाली में भारी मात्रा में हथियार बरामद, छह गिरफ्तार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार सुबह कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की और भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए। इस कार्रवाई में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, सरबेरिया, आकुंजीपाड़ा, बसंती और कुमड़ेखाली सहित कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की गई। खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एसटीएफ के साथ बशीरहाट जिला पुलिस और बारासात पुलिस जिला की टीम भी शामिल थी। अभियान के दौरान सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की भी तैनाती की गई थी।

पुलिस ने सरबेरिया बाजार के पास स्थित कई ठिकानों से अब तक 17 से अधिक आग्नेयास्त्र और 35 राउंड गोलियां बरामद की हैं। इसके अलावा, एक स्थान से पुकुर (तालाब) में छिपाकर रखे गए कई हथियार भी बरामद किए गए, जिन्हें चादर में लपेटकर बाहर निकाला गया।

पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित कथित तौर पर इलाके के प्रभावशाली नेता शेख शाहजहां के करीबी बताए जा रहे हैं। साथ ही, मणिपुर ग्राम पंचायत के प्रमुख और तृणमूल कांग्रेस नेता प्रसनजीत गांगुली के आवास पर भी तलाशी ली गई।

इसी दौरान तृणमूल नेता रबिन दास और उनके भाई गोपाल दास के घर पर भी छापेमारी की गई, जिसके बाद उनके ठिकाने से कई हथियार बरामद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों फिलहाल फरार हैं।

एसटीएफ के अनुसार, अभियान के दौरान क्षेत्र में अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े कई सुराग मिले हैं और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें