मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान,हथियार व कारतूस बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान,हथियार व कारतूस बरामद

पटना। बिहार पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। औरंगाबाद में बिहार पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त खोजी (सर्च) अभियान में बीती रात हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।औरंगाबाद पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत औरंगाबाद जिले के टण्डवा थानांतर्गत लगड़ाही पहाड़ के पास औरंगाबाद पुलिस, एसएसबी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नक्सलियों के द्वारा छिपाए गए भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बिहार पुलिस ने जिन हथियारों को नक्सलियों से बरामद किया है, उनमें एक (01) देशी मिनी कारबाईन, ग्यारह (11) जिन्दा कारतूस, पांच (05) पीस खोखा, देशी बंदूक का बट, रिंग, क्लीनिंग ब्रश, पिस्तौल की डोरी, शटर बट कवर, कारतूस बेल्ट एवं अन्य सामान शामिल है। इस सन्दर्भ में टण्डवा थाना कांड संख्या 119/25 (1-बी) ए/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस बल द्वारा संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल गिरा हुआ है एवं नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगाता छापेमारी अभियान जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें