मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 28 लाभुकों को मिली पहली किस्त की राशि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 28 लाभुकों को मिली पहली किस्त की राशि

नालंदा। नालंदा जिला मुख्यालय स्थित नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में शुक्रवार की दोपहर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के अंतर्गत चयनित लाभुकों को कार्यादेश सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान चयनित 28 लाभुकों को आवास निर्माण हेतु कार्यादेश प्रदान किया गया।ईओ वरुण कुमार दुबे ने जानकारी दी कि इन लाभुकों के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये की राशि भेज दी गई है।उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभुकों को कुल 2.5 लाख रुपये की सहायता तीन किश्तों में दी जाएगी। पहली किस्त की राशि से लाभुक को लिंटर तक का निर्माण कार्य करना होगा। इसके पश्चात नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं कर्मी स्थल निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के उपरांत दूसरी किस्त के रूप में एक लाख रुपये की राशि जारी की जाएगी।ईओ ने यह भी बताया कि पहले चरण में कुल 70 लाभुकों का चयन किया गया है जिनमें से 28 लाभुकों को कार्यादेश दिया जा चुका है। शेष लाभुकों के कागजात की जांच हेतु संबंधित अंचल कार्यालय को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद शेष लाभुकों को भी कार्यादेश प्रदान किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें