हिमाचल प्रदेश में भाजपा सभी चार लोकसभा सीटों पर निर्णायक बढ़त की ओर
शिमला,। हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर मतगणना मंगलवार
सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। 74 मतणगना केंद्रों पर वोटों की गिनती चल रही
है। भारतीय जनता पार्टी सभी चार सीटों पर आगे चल रही है और निर्णायक बढ़त
की ओर बढ़ रही है।
निर्वाचन आयोग के मुताबिक कांगड़ा से
भाजपा के राजीव भारद्वाज एक लाख पांच हजार चार सौ छप्पन, हमीरपुर से अनुराग
ठाकुर 67177 और शिमला से सुरेश कश्यप 35165 मतों से आगे। हॉट सीट मंडी में
भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने अच्छी खासी बढ़त बना ली है। कंगना 30254
मतों से आगे चल रही हैं। मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री
दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है।
गौरतलब है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में 71 फीसदी मतदान हुआ है। साल 2014 और
साल 2019 में चारों सीटें भाजपा के खाते में गई थीं।
लोकसभा चुनाव
में भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से पार्टी
उम्मीदवार अनुराग ठाकुर, मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत, शिमला से
वीरेंद्र कश्यप और कांगड़ा से राजीव भारद्वाज की किस्मत का फैसला होगा। वहीं
कांग्रेस से मंडी से उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह, शिमला से बिनोद
सुल्तानपुरी, कांगड़ा से आनंद शर्मा और हमीरपुर से सतपाल रायजादा की किस्मत
का फैसला होगा।





