मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

हावड़ा में रियल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद वारदात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हावड़ा में रियल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद वारदात

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार तड़के एक रियल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह लगभग चार बजकर दस मिनट पर पिलखाना इलाके की सेकेंड बाय लेन स्थित एक चाय की दुकान के पास हुई।घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। हालांकि उपलब्ध दृश्य की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। कथित दृश्य में हमलावरों द्वारा सिर और सीने में गोली मारे जाने के बाद युवक को गिरते हुए देखा गया है।मृतक की पहचान शफीक खान (27) के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि यह हत्या लंबे समय से चली आ रही आपसी रंजिश का परिणाम हो सकती है। वहीं, खान के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उससे बड़ी रकम की मांग की थी।स्थानीय लोगों का दावा है कि करीब दो महीने पहले भी इसी इलाके में गोलीबारी की एक घटना हुई थी, हालांकि उस समय कोई हताहत नहीं हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें