मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

अचानक आई उदासी से कैसे निपटें? ऋतिक रोशन ने बताया 90 सेकंड का नियम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अचानक आई उदासी से कैसे निपटें? ऋतिक रोशन ने बताया 90 सेकंड का नियम

मुंबई। अभिनेता ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर अक्सर खास पोस्ट कर फैंस के साथ रूबरू होते रहते हैं। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने बताया कि अचानक आई उदासी को दूर कैसे करें। उन्होंने इससे निपटने का आसान उपाय भी बताया।

ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर एक गहन और विचारोत्तेजक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सुबह की अचानक आई उदासी और भावनाओं के बारे में खुलकर बात की है। पोस्ट की शुरुआत उन्होंने मजाकिया अंदाज में "कानूनी चेतावनी: बेमतलब की सुबह की बकवास" लिखकर की।

ऋतिक ने लिखा कि अच्छा समय बीतने के बाद अचानक दुनिया की सारी बुराइयां सामने आ जाती हैं। अच्छी चीजें भी अपना दूसरा, नकारात्मक पहलू दिखाने लगती हैं और दिन तेजी से बीतता जाता है।

उन्होंने बताया कि हम कितनी समझदारी से इन भावनाओं को तोड़-मरोड़ कर अपनी थ्योरी बनाते हैं, कारण ढूंढते हैं और समाधान सोचते हैं, लेकिन फिर भी इस बेतुकी, बेमतलब उदासी से खुद को बाहर नहीं निकाल पाते। यह उदासी बिना चेतावनी के हमें अपनी जद में ले लेती है।

ऋतिक ने आगे कहा कि वह अपनी मौजूदा भावनाओं को शब्दों में उड़ेल रहे हैं। बड़े-बड़े शब्दों से उदासी को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं और इसे आकर्षक तरीके से पेश कर रहे हैं।

उन्होंने दुनिया की इस हालत पर चिंता जताई जहां बेमतलब चीजों को इतना अच्छे से पेश किया जाता है कि वे जरूरी और तार्किक लगने लगती हैं। फिर उन्होंने साइंस का जिक्र किया – न्यूरोसाइंटिस्ट डॉ. जिल बोल्टे टेलर के अनुसार, कोई भी भावना अपने शुद्ध रूप में सिर्फ 90 सेकंड तक रहती है।

उसके बाद वह बदल जाती है या किसी दूसरी भावना में मिल जाती है, तो ज्यादा सोचने का कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने लिखा, "इसमें मुझे 45 सेकंड लगे, 45 बाकी हैं।" पोस्ट के अंत में उन्होंने उन लोगों को मेंशन किया जो इस अजीब पोस्ट को समझ नहीं पाएंगे या बाद में नाराज होंगे। उन्होंने कहा, "मेरे दोस्तों, आप सच में जिंदगी वैसे जी रहे हैं जैसे इसे जीना चाहिए।"

ऋतिक रोशन अक्सर अपनी पर्सनल जर्नी, फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें