मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

अब कैसी है किंग खान की हालत? करीबी दोस्त जूही चावला ने दिया हेल्थ अपडेट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान के बारे में जूही चावला ने अपडेट

दिया है कि 22 मई की रात से उनकी सेहत में सुधार है। हीट स्ट्रोक से पीड़ित

होने के कारण उन्हें बुधवार को अचानक अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती

कराया गया। एक्टर की पत्नी गौरी खान, उनकी करीबी दोस्त जूही चावला और जय

मेहता अस्पताल पहुंचे।

अहमदाबाद में केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद

के बीच मंगलवार को प्ले-ऑफ मैच हुआ। इस मैच के लिए शाहरुख दो दिन पहले ही

अहमदाबाद पहुंच गए थे। मैच के बाद शाहरुख टीम के साथ देर रात अहमदाबाद के

आईटीसी नर्मदा होटल पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बुधवार सुबह

एक्टर की हालत बिगड़ गई। शाहरुख को सुबह प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन

उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर दोपहर करीब 1 बजे उन्हें केडी अस्पताल

में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने मीडिया को बताया कि शाहरुख

खान डिहाइड्रेशन से पीड़ित थे।

शाहरुख की सेहत के बारे में मीडिया

से बात करते हुए जूही चावला ने कहा, 22 मई रात से उनकी सेहत में सुधार है।

उनकी अच्छे से देखभाल की जा रही है। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। डॉक्टर ने

उन्हें आराम करने के लिए कहा है। शाहरुख को शुक्रवार सुबह अस्पताल से

छुट्टी मिल जाएगी। अब जब हमारी टीम फाइनल मैच खेलेगी तो वह टीम को सपोर्ट

करने के लिए स्टेडियम जरूर आएंगे।

शाहरुख की सेहत की

जानकारी मिलने के बाद गौरी अहमदाबाद पहुंच गई हैं। ऐसे में उनकी बेटी

सुहाना अपनी करीबी दोस्त अनन्या पांडे, शनाया कपूर और नव्या नवेली नंदा के

साथ मुंबई वापस आ गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें