मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

लंदन से महंगे गिफ्ट का झांसा देकर गृहिणी से 11 लाख की ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लंदन से महंगे गिफ्ट का झांसा देकर गृहिणी से 11 लाख की ठगी

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के पोटाशपुर इलाके में मंगलवार को साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। लंदन से महंगे उपहार भेजने का लालच देकर एक गृहिणी से करीब 11 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले की शिकायत के बाद जिला साइबर थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, पोटाशपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर इलाके की रहने वाली अंकिता प्रधान मंडल के मोबाइल पर 12 जून को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को लंदन का निवासी बताया और बातचीत के दौरान कहा कि उसके माता-पिता नहीं हैं। इसके बाद उसने अंकिता को अपनी बहन बताकर लगातार संपर्क बनाए रखा।कुछ दिनों बाद आरोपित ने गृहिणी को बताया कि उसने उसके लिए सोने-हीरे के गहनों सहित कई महंगे उपहार भेजे हैं। भरोसा दिलाने के लिए कथित उपहारों की तस्वीरें भी भेजी गईं। इसके बाद खुद को कूरियर कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले दूसरे व्यक्ति ने संपर्क किया और पार्सल छुड़ाने के नाम पर पहले 25 हजार रुपये मांगे। बाद में अलग-अलग कारण बताकर लगातार पैसों की मांग की जाने लगी। आरोप है कि पार्सल में मौजूद गहने केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा रोके जाने की बात कहकर एक लाख 25 हजार रुपये और फिर डॉलर होने का दावा करते हुए करीब सात लाख 50 हजार रुपये मांगे गए।ठगों की बातों में आकर गृहिणी ने अपने सोने के गहने बेच दिए। साथ ही जमीन के दस्तावेज गिरवी रखकर और परिचितों से उधार लेकर कुल 10 लाख 95 हजार रुपये आरोपितों को दे दिए।जब ठगों ने जीएसटी के नाम पर और 19 लाख रुपये की मांग की, तब महिला को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने पति को पूरी जानकारी दी। पति ने तुरंत जिला साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।पीड़िता ने बताया कि मोबाइल के इस्तेमाल में अनुभव कम होने और भाई-बहन का भरोसा दिलाने की वजह से वह ठगी का शिकार हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें