मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

ससुराल पर डायन बताकर गृहिणी की पिटाई का आरोप, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सिलीगुड़ी,। ससुराल वालों द्वारा डायन बताकर गृहिणी की पिटाई करने

का सनसनीखेज मामला सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा से मंगलवार को सामने आई है।

हालांकि की घटना की शिकायत के बाद तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार महिलाओं के नाम रानी सोरेन, बच्चा सोरेन और हिरामुनी सोरेन है।

सूत्रों के अनुसार, फांसीदेवा के जजटोला में बाचामनी टुकू की शादी हुई थी।

कुछ दिन पहले उसकी पति का देहांत हो गया। 26 जून को गृहिणी को उसके ससुराल

वालों ने डायन बताकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद गृहिणी को उसके भाई के घर

छोड़ दिया। इसके बाद गृहिणी के परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती

कराया। जहां, उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान पाए गए।

इलाज के

बाद गृहिणी ने परिवार को बताया कि ससुराल वालों ने उसे डायन बताकर उसे बुरी

तरह पिटाई की है। जिसके बाद महिला के भाई ने फांसीदेवा थाने में एक सोमवार

को एक लिखित शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते

हुए गृहिणी के ससुराल से तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। घटना के सामने

आने पर महिला के लिए काम करने वाली संस्थाओं ने गृहिणी को इंसाफ दिलाने के

लिए फांसीदेवा थाने की पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आगे की

कार्रवाई में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें