मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साहब' के टीजर ने मचाया धमाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 2025 की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर मारुथि कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता हैं टी. जी. विश्व प्रसाद। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है, मेकर्स ने आखिरकार ‘द राजा साब’ का दमदार टीज़र रिलीज कर दिया है।'द राजा साब' एक बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सुपरस्टार प्रभास एक बिल्कुल नए और अनदेखे अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में जहां एक ओर हँसी और डर का तड़का लगेगा, वहीं प्रभास के एक्शन सीक्वेंस भी दर्शकों को थ्रिल का अहसास कराएंगे।डायरेक्टर मारुति कहा, "ये फिल्म हॉरर और फैंटेसी के बीच बहती एक अनोखी यात्रा है। इसके केंद्र में है इमोशन, लेकिन चारों तरफ फैला है जादू, रहस्य और पागलपन, प्रभास के शहर में इसे लॉन्च करना और इतना प्यार पाना, ये लम्हा हमेशा याद रहेगा। ये हवेली सिर्फ सेट नहीं, इस फिल्म की आत्मा है!"फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दिलचस्प है। इसमें मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। साथ ही जरीना वहाब और योगी बाबू भी अहम किरदार निभा रहे हैं।अब बात करें रिलीज डेट की तो 'द राजा साब' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम—इन पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी, जिससे देशभर के दर्शकों तक इसकी पहुंच बनेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें