मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र में दूसरी बार बंद होंगे होटल, रेस्टोरेंट और बार, बड़ी फिल्मों की शूटिंग पर भी रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

महाराष्ट्र में आउट ऑफ कंट्रोल हुआ कोरोना

कोरोना पर काबू पाने के लिए उद्धव सरकार ने उठाए बड़े कदम

भाजपा ने सरकार से आर्थिक पैकेज घोषणा की मांग की

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। कोरोना पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र कैबिनेट ने बड़े फैसले लिए हैं। राज्य में बढ़ते कोरोना को देखते हुए सख्त दिशा निर्देशों को लागू किया गया है। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन तो नहीं किया जाएगा। लेकिन पांबदियां काफी सख्त होंगी। यानी होटल, रेस्टोरेंट और बार बंद रहेंगे। यहां पर बैठकर खाना नहीं खाया जाएगा। हालांकि पैकिंग सुविधा जारी रहेगी। फैसले में यह भी कहा गया है कि आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को ही रात में निकलने की अनुमति होगी। यह सभी दिशा निर्देश सोमवार शाम 8 बजे से लागू होंगे।

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी फिल्मों की शूटिंग पर भी रोक लगा दी है। इसके साथ ही थियेटर भी बंद रहेंगे। साथ ही पार्क को भी बंद रखने का फैसला किया गया है। देश में कोरोना के आ रहे नए मामलों में आधा से ज्यादा तो अकेले महाराष्ट्र से ही है। शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 49 हजार 445 नए मामले सामने आए। जबकि 277 लोगों की मौत हो गई। इसमें 3 अप्रैल को मुंबई में 9 हजार से ज्यादा नए केस और 27 मौतें भी शामिल हैं। प्रदेश में कोरोना के 4 लाख 1 हजार 72 मामले सक्रिय हैं।

उद्धव ठाकरे ने फडणवीस और राज ठाकरे से की बात

राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एमएनएस राज ठाकरे से बातचीत भी की है।

साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की संभावना

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने कहा कि आने वाले दिनों में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया जा सकता है। शेख ने बताया कि पार्क, बीच या टूरिस्ट प्लेस पर लोगों को जाने की अनुमति नहीं होगी। मंत्री असलम शेख के अलावा एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र कैबिनेट के मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगाया जाएगा। साथ ही आवश्यक सेवाएं और बस, ट्रेन, टैक्सी और रिक्शा शर्तों के साथ चलेंगे। हालांकि अभी लॉकडाउन लागू करने पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

भाजपा ने आर्थिक पैकेज एलान की मांग की

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार के कोरोना पर लिए गए फैसले के साथ है। उन्होंने लोगों से भी कोविड गाइडलाइन पालन करने की अपील की। इसके अलावा फडणवीस ने कहा कि आंशिक लॉकडाउन और कोविड के मद्दनजर राज्य सरकार को बिजटी काटने के फैसले को वापस लेना चाहिए। साथ ही राज्य सरकार को गरीबों, छोटे कारोबारी और मीडिल क्लास वाले परिवारों को आर्थिक पैकेज देने पर भी विचार करना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें