मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ससुर की मौके पर ही मौत, दामाद गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ससुर की मौके पर ही मौत, दामाद गंभीर रूप से घायल

उरई। आटा कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा संकट मोचन मंदिर के पास हुआ।सुबह के समय संतराम (60) और अखिलेश (31) बाइक से इलाज के लिए आटा की ओर जा रहे थे। तभी आटा थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास पुलिस स्टीकर लगी एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बाइक सवार संतराम को लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस दर्दनाक हादसे में संतराम निवासी बघौरा, कोतवाली उरई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके दामाद अखिलेश निवासी धंतौली, जालौन गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार तेज रफ्तार में चल रही थी और चालक ने वाहन का नियंत्रण खो दिया। उसके बाद यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही आटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कार को अपने कब्जे में ले लिया। घायल अखिलेश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक संतराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों और चालक की तलाश के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें