मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा : शादी से लौट रही अल्टो कार नहर में गिरी, 5 की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा : शादी से लौट रही अल्टो कार नहर में गिरी, 5 की मौत, एक घायल

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। ढखेरवा-गिरजापुरी हाईवे पर तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार सभी मृतक और घायल व्यक्ति एक ही गांव के रहने वाले थे और किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा देर रात हुआ। अंधेरा और तेज रफ्तार के कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे नहर में समा गई। नहर में पानी का स्तर काफी अधिक होने से कार पूरी तरह डूब गई।

सूचना मिलते ही पडुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकाला गया। कार के अंदर फंसे पांच शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान अभी पूरी तरह नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी युवा थे और शादी में डीजे पार्टी करने गए थे।

घायल चालक को तुरंत निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रमिया बेहड़ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। एक ही गांव के पांच लोगों की एक साथ मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। स्थानीय लोग हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम सख्त करने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें