मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार सवार 3 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार सवार 3 लोगों की मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दर्दनाक दुर्घटना में मौके पर ही तीन लोग मारे गए। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े 3 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी थी, जिससे कार में सवार तीन लोगों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित कैंटीन की तरफ ट्रक मुड़ रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। जानकारी सामने आई है कि यह लोग आजमगढ़ से लखनऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार हादसे की शिकार हो गई। बुधवार तड़के यह हादसा बाजार शुक्ल क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 60.1 किलोमीटर के पास हुआ। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ चुके थे, जबकि ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बाजार शुक्ल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें