मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना के मद्देनजर वर्ष के अंत तक वैक्‍सीन आने की उम्‍मीद – डॉ. हर्ष वर्धन

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री, डॉ. हर्ष वर्धन ने अनंतकुमार प्रतिष्‍ठान द्वारा आयोजित ‘राष्‍ट्र प्रथम संवाद श्रृंखला’ के अंतर्गत रविवार को आयोजित प्रथम वेबिनार का वर्चुअल माध्‍यम से शुभारंभ किया। वेबिनार का विषय ‘कोविड के साथ सामना नेतृत्‍व और सीख’ पर केन्‍द्रीय मंत्री ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर कर्नाटक के उप मुख्‍यमंत्री डॉ. अश्‍वतनारायण, डॉ. तेजस्‍विनी अनंतकुमार, डॉ. देवीप्रसाद शेट्टी, डॉ. सी.एन. मंजूनाथ, कुछ सांसद एवं विधायक मौजूद रहें। डॉ. हर्ष वर्धन ने सबसे पहले अनंतकुमार जी का स्‍मरण करते हुए कहा कि वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सौम्‍य और प्रेरक नेता, कुशल प्रशासक, लाखों कार्यकर्ताओं की प्राण ऊर्जा, विचारक और प्रखर राष्‍ट्रवादी नेता थे। वे अक्‍सर राष्‍ट्र प्रथम के महत्‍व की चर्चा किया करते थे। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि उनके साथ मेरे निकट संबंध रहे। वे जब केन्‍द्रीय मंत्री बने, उस समय वे मंत्रिपरिषद में सबसे कम आयु के मंत्री थे। कर्नाटक की राजधानी को नया अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा और मेट्रो अनंतकुमार की सोच और देन मानी जाती है। डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि आज इस कार्यक्रम का आयोजन अनंतकुमार प्रतिष्‍ठान कर रहा है, इसका शुभारंभ भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा और प्रमुख नेता बी.एस. येदियुरप्‍पा द्वारा अनंतकुमार जी की 60वीं जयंती के अवसर पर किया गया था। केन्‍द्रीय मंत्री ने ‘राष्‍ट्र प्रथम संवाद श्रृंखला’ और वेबिनार के प्रासंगिक विषय ‘कोविड के साथ सामना: नेतृत्‍व और सीख’ पर विचार रखते हुए कहा कि हमने कोरोना काल की चुनौतियों को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी के नेतृत्‍व में अवसर में बदल दिया है। प्रधानमंत्री जी की संवेदनशीलता इससे स्‍पष्‍ट होती है कि उन्‍होंने तुरंत 15000 करोड़ रु. की राशि स्‍वीकृत की जिसे राज्‍यों में वितरित किया गया। उन्‍होंने गरीब कल्‍याण योजना के अंतर्गत गरीबों विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों को भोजन, राशन प्रदान करने की व्‍यवस्‍था की और उनके कष्‍टों में कमी लाने का प्रयास किया। भारत में कोविड-19 से संबंधित मृत्‍युदर 1.79 प्रतिशत विश्‍व में सबसे कम है और रिकवरी दर 76.61 प्रतिशत सबसे अधिक है। कुल 35 लाख 42 हजार 733 मामलों में से 27 लाख 13 हजार 933 रोगी ठीक हो गए हैं। हम आज कोरोना के खिलाफ जंग में निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं। वैक्‍सीन विकास की दौड़ में भी हम आगे हैं। हमारे वैक्‍सीन के तीन कैंडिडेट ट्रायल के विभिन्‍न चरणों में हैं। उम्‍मीद है कि हम इस वर्ष के अंत तक कोरोना पर काबू पाने का वैक्‍सीन बना लेंगे। आने वाले कुछ महीनों में कोरोना की स्‍थिति में महत्‍वपूर्ण सुधार आएगा। हम शीघ्र कोरोना को हराएंगे, बशर्ते लोग मास्‍क पहनने, आपस में सुरक्षित दूरी बनाए रखने और कोविड समुचित व्‍यवहार का पालन करें। उन्‍होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ हम धैर्य और साहस से जंग लड़ रहे हैं, विजय हमारी होगी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने 2022 तक न्‍यू इंडिया बनाने का संकल्‍प लिया है। हम इसमें सहयोग देकर उनका संकल्‍प साकार करेंगे और इस तरह हमारे सपनों का भारत वास्‍तविकता बनेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें