मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

घर में सेंध लगाकर लाखों के गहने लूटे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
घर में सेंध लगाकर लाखों के गहने लूटे

हुगली,। हुगली जिले के चुचूड़ा थाना अंतर्गत कोदालिया-(दो) ग्राम पंचायत के 120 नंबर बूथ इलाके में मंगलवार अपराह्न दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। बैंक के काम से बाहर गए एक दंपती के घर में चार घंटे के भीतर चोरों ने सेंध लगाकर सोना-चांदी के आभूषण चुरा लिए।घर के मालिक पार्थ चौधुरी ने बताया कि वह और उनकी पत्नी मंगलवार दोपहर बैंक के एक काम से घर से बाहर गए थे। शाम को लौटने पर उन्होंने देखा कि बाहर का मुख्य लोहे का गेट, जिसे वे ताला लगाकर गए थे, वैसा ही बंद था। लेकिन अंदर प्रवेश करने पर पाया कि घर का अंदरूनी दरवाजा खुला हुआ है और बेडरूम का कुंडा टूटा हुआ है।बेडरूम में अलमारी खुली मिली और कागजात, फाइलें व पत्र इधर-उधर बिखरे पड़े थे। पार्थ के अनुसार, रोज़ की तरह अलमारी की चाबी बिस्तर के गद्दे के नीचे रखी थी, जिसे निकालकर चोरों ने अलमारी खोलकर सोना-चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब दो से ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।पीड़ित परिवार ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की कोई व्यवस्था नहीं है और पुलिस गश्त भी नियमित रूप से नहीं होती। कुछ महीने पहले पास के एक घर में रात के समय डकैती की घटना भी हुई थी।घर की मालकिन सुप्रिया दासगुप्ता चौधुरी ने कहा, “हम केवल कुछ घंटों के लिए बाहर गए थे, इतना बड़ा नुकसान होगा, सोचा नहीं था। चोर सिर्फ सोना-चांदी के गहने लेकर गए हैं, टीवी, कैमरा या लैपटॉप को हाथ नहीं लगाया।”कोदालिया-(दो) पंचायत के सीपीएम सदस्य शुभंकर राहा ने भी पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले भी पास के घर में ऐसी घटना हुई थी, तब कुछ समय के लिए पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन अब फिर से चोरी की घटनाएं हो रही हैं।चौकी की सूचना मिलते ही बैंडेल पुलिस चौकी के अधिकारी ने बुधवार सुबह घटना की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर पकड़े जायेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें