मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

लगातार दूसरी बार झारखंड राज्य नेत्र सोसायटी को मिला सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी का सम्मान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लगातार दूसरी बार झारखंड राज्य नेत्र सोसायटी को मिला सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी का सम्मान

लगातार दूसरी बार झारखंड राज्य नेत्र सोसायटी को मिला सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी का सम्मान

कोलकाता: कलकाता में आयोजित अखिल भारतीय नेत्र सोसाइटी के 82वें वार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन सम्मारोह में झारखंड राज्य नेत्र सोसायटी को 100 से 500 सदस्यों की श्रेणी में एजुकेशनल एवं साइंटिफिक गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ स्टेट सोसाइटी के राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया, इस सम्मान को चेयरमैन साइंटिफिक कमिटी एवं मैनेजमेंट कमिटी की सदस्य डॉ. भारती कश्यप, मैनेजमेंट कमिटी के सदस्य डॉ. बी.पी. कश्यप, सेक्रेटरी डॉ. एस.के. मित्रा एवं प्रेसिडेंट डॉ. राज मोहन ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया। यह सम्मान रामकृष्ण मिशन अस्पताल के सेक्रेटरी स्वामी नित्याकामानंदा, आल इंडिया नेत्र सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. हरबंश लाल एवं अमेरिका के वरिष्ट नेत्र चिकित्सक डॉ. उदय देवगन के द्वारा प्रदान किया गया। मैनेजिंग कमिटी मेबर सह चेयरमैन साइंटिफिक कमिटी डॉ. भारती कश्यप ने बताया की झारखण्ड नेत्र सोसाइटी के बैनर तहत संथाल परगना, पलामू प्रमंडल, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, कोल्हान के दूरदराज के क्षेत्रों में नेत्रदान, ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और डायबिटिक रेटिनोपैथी के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल रांची, रिम्स रांची, बोकारो जेनेरल हॉस्पिटल एवं सी.सी.एल. रांची के पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ वेट लैब के द्वारा सर्जिकल प्रशिक्षण भी दिया गया। पुरे राज्य में नेत्र चिकित्सा की नई तकनीकों को नेत्र चिकित्सकों को अवगत कराने के लिए कई साइंटिफिक सेमिनारों का अलग-अलग शहरों में आयोजित किया गया।

इस सम्मान से झारखण्ड का नाम देश के क्षेत्र में तेजी से उभरा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें