मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

मिदनापुर से गरजे गृहमंत्री अमित शाह, चुनाव तक ममता अकेली रह जाएंगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। एक ओर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं दूसरी ओर इन विधायकों ने मिदनापुर में शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान मिदनापुर की रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, विस्फोटों की समस्या का हल पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है। हम राज्य में 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

वहीं भाजपा का दामन थामने वाले सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की आर्थिक स्थिति बहुत खराब स्थिति में है। अगर राज्य को इससे मुक्त करना है, तो इसकी बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने की जरूरत है।

मोदी जी के नेतृत्व में जीतीं 18 सीटें

गृह मंत्री ने कहा, कुछ बड़बोले नेताओं ने कहा कि बंगाल में तृणमूल को कोई हरा नहीं सकता। मैं उनको याद कराना चाहता हूं कि संसद के चुनाव के अंदर कहते थे कि भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। हमारे दिलीप घोष की आध्यक्षता और मोदी जी के नेतृत्व में 18 सीटें भाजपा ने जीती हैं।

किसानों, मजदूरों, विस्फोटों की समस्या का हल पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार

रैली को संबोधित करते हुए कहा, बंगाल में किसानों की समस्याओं का समाधान पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। बंगाल में मजदूरों की समस्याओं का समाधान पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। बंगाल में लगातार हो रहे विस्फोटों और हमलों का हल पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है।

टीएमसी जितना हमला करेगी, हम उतना जीत की ओर बढ़ेंगे

अमित शाह ने कहा, 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में अपनी जान गंवाई है, लेकिन हम नीचे झुकेंगे नहीं। जितना अधिक टीएमसी हम पर हमला करेगी, उतनी ही आक्रामक तरीके से हम जीत की ओर बढ़ेंगे।

मां माटी मानुष के नारे को टोलबाजी, तुष्टीकरण और भतीजावाद में परिवर्तित किया

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, भाजपा में जो लोग आज आ रहे हैं वो मां माटी मानुष के नारे के साथ निकले थें। लेकिन ममता दीदी की सरकार ने मां माटी मानुष के नारे को टोलबाजी, तुष्टीकरण और भतीजावाद में परिवर्तित कर दिया।

अम्फान में भेजा पैसा टीएमसी के गुंडों के खाते में गया

गृह मंत्री ने कहा, आपने बंगाल में विकास का वादा किया था। ऐसा कभी नहीं हुआ। भ्रष्टाचार बढ़ा, गुंडागर्दी बढ़ी। पीएम मोदी द्वारा अम्फान के दौरान भेजा गया सारा पैसा टीएमसी गुंडों की जेब में चला गया।

सभी पार्टी से अच्छे लोग पीएम मोदी से जुड़ रहे

अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, शुभेंदु भाई के नेतृत्व में कांग्रेस, तृणमूल, सीपीएम सभी पार्टी से अच्छे लोग आज भाजपा में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा से जुड़े हैं।

युवाओं से पूछना चाहूंगा, बंगाल में विकास क्यों नहीं हुआ

गृह मंत्री ने कहा, मैं बंगाल के युवाओं से पूछना चाहता हूं-आपका क्या दोष है? बंगाल में विकास क्यों नहीं हुआ? मैं बंगाल के किसानों से पूछना चाहता हूं-पीएम मोदी द्वारा भेजे जा रहे सालाना 6,000 रुपये आपको क्यों नहीं मिल रहे हैं?

बंगाल की स्थिति को बदलने के लिए भाजपा के साथ आ रहे लोग

गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ममता दीदी कहती हैं कि भाजपा दूसरे लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। मैं उन्हें कांग्रेस में उनके दिनों की याद दिलाना चाहता हूं। बंगाल के लोग बंगाल की स्थिति को बदलने के लिए भाजपा के साथ आ रहे हैं, तो वह चिंतित क्यों है? उन्होंने कहा, आज पश्चिम बंगाल में हमारे साथ एक एमपी, नौ एमएलए, एक एक्स मिनिस्टर, एक एमओएस, 15 काउंसलर, 45 चेयरमैन और जिला पंचायत के दो अध्यक्ष जुड़े हैं।

बंगाल की आर्थिक स्थिति खराब, सौंपनी होगी पीएम मोदी को बागडोर: सुवेंदु अधिकारी

रैली को संबोधित करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, पश्चिम बंगाल की आर्थिक स्थिति बहुत खराब स्थिति में है। अगर राज्य को इससे मुक्त करना है, तो इसकी बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने की जरूरत है।

किसान के घर किया भोजन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने मिदनापुर जिले के बेलीजुरी गांव में एक किसान के घर भोजन किया।

अमित शाह ने की सिद्धेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना

गृह मंत्री अमित शाह ने मिदनापुर के सिद्धेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा महासचिव और बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें