मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

पंचायत से पार्लियामेंट तक कमल ही दिख रहा है, यह भाजपा कार्यकर्ता की जीत: शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

बीकानेर,

20 फरवरी । केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बीकानेर

में आयोजित कलस्टर बैठक में बीकानेर संभाग के बीकानेर, श्रीगंगानगर और चुरू

लोकसभा की प्रबंधन समिति, चुनाव समन्वय समिति और लोकसभा कोर कमेटी मंत्री,

विधायक, पूर्व विधायक, सांसद क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित 250 प्रमुख

कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अबकी बार चार साै पार के

लक्ष्य को जीत में तब्दील करने का मंत्र दिया। स्वागत भाषण में केन्द्रीय

कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अमित शाह का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री

भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, लोकसभा प्रभारी सतीश पूनिया,

पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जालम

सिंह भाटी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया। इस

मौके पर केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि लोकसभा

चुनाव में तीन सीट देने वाले बीकानेर से इस कलस्टर बैठक की शुरुआत हो रही

है। शाह ने कहा कि दुनिया में बहुत सारे राजनीति दल हैं पर भारतीय जनता

पार्टी ऐसा दल है, जिसका चुनाव जीतने का कारण नेता नहीं कार्यकर्ता है।

कांग्रेस आज चंद नेताओं की पार्टी बनकर रह गई, जिसके पास अब कार्यकर्ता

नहीं बचे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के पास ऐसा कोई

नेता नहीं है, जिसको राज्यसभा भेज सके। इसलिए सोनिया गांधी को राजस्थान से

राज्यसभा भेजा जा रहा है। कांग्रेस का हाल इतना बुरा है। 18 राज्यों में

कांग्रेस विपक्ष में भी नहीं बची है। हम विचारधारा की पार्टी हैं। हमारा

लक्ष्य पार्टी बनाना नहीं है। हमारा लक्ष्य देश को सक्षम बनाने का है। आज

17 प्रदेशों में हमारी सरकार है। पंचायत से पार्लियामेंट तक आज कमल ही कमल

है।

शाह ने कहा कि अबकी बार चार सौ पार का नारा मन को सुकून देने

वाला है पर यह लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब हम अपने बूथ पर मजबूत रहेंगे। हर

नेता और कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत करने पर विशेष जोर देना होगा। नव

मतदाता आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के साथ है। जैसे महाभारत

के युद्ध में कौरव और पांडव दो खेमे थे, वैसे ही आज चुनाव से पहले दो खेमे

हैं। इनमें से एक खेमा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपानीत

राजग है और दूसरा कांग्रेस के नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ गठबंधन है। ‘इंडिया’

गठबंधन ऐसी पार्टियों का गठबंधन है, जो वंशवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की

पोषक हैं, जबकि भाजपा नीत राजग सभी दलों का गठबंधन है, जो राष्ट्र के

सिद्धांतों पर चलता है।

शाह ने कहा कि हम देश के लोगों को यह तय

करना होगा कि वे इस बार दोनों में से किसे जनादेश देना चाहते हैं। उन्होंने

इन पार्टियों को चलाने वाले परिवारों की दूसरी, तीसरी और चौथी पीढ़ी की ओर

इशारा करते हुए कहा कि विपक्ष में ‘टू-जी’, ‘थ्री-जी’ और ‘फोर-जी’

पार्टियों की भरमार है।

बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व

प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,

केबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सुमित गोदारा, अविनाश गहलोत, बीकानेर

संभाग प्रभारी सीआर चौधरी, संभाग सह प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी, सांसद

निहालचंद मेघवाल, राहुल कस्वा उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें