मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर: देर शाम छत्तीसगढ़ पहुंची श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर

, 18 जनवरी । श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति बुधवार

की देर शाम को छत्तीसगढ़ पहुंची। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्य अतिथि

गृह पहुना में श्री राम जन्मभूमि आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर राजधानी

रायपुर पहुंचे रामभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र ज्योति कलश

सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी रायपुर के श्री राम मंदिर में ज्योति

कलश को रखा जाएगा, जहां से प्रदेश भर में पावन ज्योति भेजी जाएगी। सीएम ने

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को प्रदेशवासियों से

घर-घर ज्योति जलाने अपील की। मुख्यमंत्री ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा

के अवसर पर प्रदेशवासियों से घर-घर ज्योति जलाने अपील की।

श्री

आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचे रामभक्तों ने मुख्यमंत्री

साय को बताया कि रामभक्तों का सात सदस्यीय दल रामजन्मभूमि से ज्योति कलश

लाने गया था। उल्लेखनीय है कि दल में मुस्लिम सम्प्रदाय से भी भिलाई निवासी

रज्जन अकील खान और शाहनवाज ने अपनी सहभागिता दी है। दल में प्रग्नेश

महेंद्र भाई पटेल, राजू साहू, अरविंद पटेल, आकाश पाल आदि शामिल रहे।

मुख्यमंत्री को रामभक्तों द्वारा श्री आयोध्याधाम का प्रसाद भी भेंट किया।

इस अवसर रोहित कौशिक, प्रकाश शर्मा, पंडित विकास शास्त्री, टीका राम साहू,

राजेश तिवारी, महेश सहित अनेक रामभक्त उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें