मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

हॉलीवुड अभिनेता जूलियन मैकमोहन का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हॉलीवुड से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता जूलियन मैकमोहन का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें फैंटास्टिक फोर जैसी लोकप्रिय फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था। जूलियन पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। जूलियन मैकमोहन की पत्नी कैली मैकमोहन ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "कैंसर के खिलाफ एक बहादुर और लंबी लड़ाई के बाद जूलियन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह अपने जीवन, अपने काम, अपने प्रशंसकों और सबसे बढ़कर अपने परिवार से बेहद प्यार करते थे। हम इस कठिन समय में आपसे हमारी निजता का सम्मान करने की विनती करते हैं। जूलियन को चाहने वाले सभी लोगों से हमारा आग्रह है कि वे जीवन में उसी तरह खुश रहें, जैसे जूलियन हमेशा जिया करते थे।" इस बयान ने उनके प्रशंसकों और साथियों की आंखें नम कर दी हैं। जूलियन की यादें और उनका जिंदादिल स्वभाव हमेशा लोगों के दिलों में ज़िंदा रहेगा।जूलियन मैकमोहन न सिर्फ बेहतरीन अभिनेता थे बल्कि प्रभावशाली विरासत से भी जुड़े हुए थे। वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री विलियम मैकमोहन के बेटे थे। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग से की और जल्द ही टीवी की ओर रुख किया। जूलियन की पहली फिल्म 'वेड एंड वाइल्ड समर' थी, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अदर वर्ल्ड, चार्म्ड, एनअदर डे, प्रिजनर, फायर विद फायर जैसी कई यादगार फिल्मों और सीरीज़ में काम किया। लेकिन उन्हें असली वैश्विक पहचान साल 2005 में फिल्म 'फैंटास्टिक फोर' से मिली, जिसमें उन्होंने मशहूर किरदार विक्टर वॉन डूम की भूमिका निभाई थी। इस भूमिका ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बना दिया और हॉलीवुड में उनकी पहचान को और मजबूत किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें