मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

होली पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एसईआर चलाएगा विशेष ट्रेनें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
होली पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एसईआर चलाएगा विशेष ट्रेनें

कोलकाता। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए शालीमार से विशाखापत्तनम एवं शालीमार से चारलापल्ली के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।08508 विशाखापत्तनम–शालीमार होली स्पेशल तीन मार्च 2026 से 17 मार्च 2026 तक प्रत्येक बुधवार को विशाखापत्तनम से 11.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03.00 बजे शालीमार पहुंचेगी।08507 शालीमार–विशाखापत्तनम होली स्पेशल चार मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को शालीमार से 05.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.50 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी।इसी क्रम में, शालीमार–चारलापल्ली–शालीमार के बीच भी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।07512 चारलापल्ली–शालीमार होली स्पेशल 26 फरवरी, एक मार्च एवं पांच मार्च 2026 को चारलापल्ली से 05.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे शालीमार पहुंचेगी।07513 शालीमार–चारलापल्ली होली स्पेशल 27 फरवरी, दो मार्च एवं छह मार्च 2026 को शालीमार से 12.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.50 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी।इन सभी ट्रेनों का ठहराव एसईआर क्षेत्राधिकार में संतरागाछी, खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशनों पर होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें