मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : अमेठी 43 साल बाद फिर दोहरा सकता है इतिहास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अमेठी । लोकसभा सीट अमेठी अपना पुराना इतिहास दोहराने के कगार पर

खड़ी है। इस सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा अभी तक नहीं हो

सकी है। लगातार संशय बरकरार है। ऐसा प्रतीत हो रहा है की 1981 के उपचुनाव

को अमेठी 2024 में दोहराएगा। अर्थात पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा के साथ

ही उसी दिन नामांकन भी हो सकता है।

दरअसल तीन मई तक अमेठी

लोकसभा सीट के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि निर्धारित है। लेकिन अभी तक

कांग्रेस पार्टी के द्वारा किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की जा

सकी है। 1980 के आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के

छोटे सुपुत्र संजय गांधी चुनाव मैदान में उतरे और अमेठी से उनको जबरदस्त

जीत हासिल हुई। लेकिन यह जीत की खुशियां लंबी नहीं हो सकी। क्योंकि एक साल

के अंदर ही संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इसके बाद अमेठी

लोकसभा सीट पर 1981 में उपचुनाव कराए गए। इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी

अपने उम्मीदवार के चयन को लेकर लगातार वाहनों की स्थिति बनी रही। 1981 में

लोक दल ने शरद यादव को टिकट दिया था। उन दिनों समाजवादी नेता शरद यादव काफी

तेज तर्रार नेता माने जाते थे। जिसके कारण कांग्रेस पार्टी किसको टिकट दे

इसे लेकर असमंजस की स्थिति में बनी। क्योंकि उस समय राजीव गांधी राजनीति

में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं थे।

अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव की सूचना जारी हो गई थी। शरद यादव ने अपना

नामांकन दाखिल कर दिया था। इसी चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने काफी पशोपेश

के बाद राजीव गांधी को चुनाव मैदान में उतारा। जानकार बताते हैं कि

कांग्रेस ने जिस दिन अपने उम्मीदवार की घोषणा की उसी दिन उनके उम्मीदवार के

रूप में राजीव गांधी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

ठीक

वही स्थिति अब 43 साल के बाद फिर से बनी है। कांग्रेस ऊहापोह में फंसी हुई

है। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे

में अब लगता है कि लगभग पांच दशक बाद अमेठी अपना इतिहास एक बार पुनः

दोहराने जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें