मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

ग्वालियरः दीपों से जगमग ऐतिहासिक बैजाताल से दिया बूंद-बूंद पानी सहेजने का संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ग्वालियर,। गंगा दशहरा की पावन सांध्यवेला में शहर के मोतीमहल स्थित ऐतिहासिक बैजाताल के तैरते रंगमंच पर जगमग दीपमाला ने शहरवासियों को पानी की बूँद-बूँद सहेजने का संदेश दिया। “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत रविवार शाम को कलेक्टर रुचिका चौहान की अगुआई में महिला शक्ति ने बैजाताल के रंगमंच पर सजी आकर्षक रंगोली के चारों ओर दीप प्रज्ज्वलित किए। जल संरक्षण पर केन्द्रित सुमधुर गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में रंगीनियत घोल दी। दीप प्रज्ज्वल के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान ने कार्यक्रम में मौजूद महिला शक्ति एवं शहर के नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश सरकार द्वारा जल संरक्षण व संवर्धन के लिए “जल गंगा संवर्धन अभियान” चलाया जा रहा है। सभी लोग इस पुनीत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। उन्होंने कहा कि पानी की बचत केवल एक दिन नहीं वर्ष भर करें। साथ ही आह्वान किया कि सभी लोग अपने घर से पानी की बचत करने की पहल करें। नहाने के लिए शॉवर की वजह बाल्टी-मग्गे का उपयोग करें। बच्चों को सिखाएँ कि ब्रश करते समय अनावश्यक पानी न बहाएँ। इसी तरह बेवजह बिजली जलती न छोड़ें। प्लास्टिक की थैली का उपयोग न करें। सामान लेने बाजार जाएँ तो अपना थैला लेकर जाएँ।

इस आयोजन में नगर निगम के अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार, नगर निगम की सहायक खेल अधिकारी विजेता चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में महिला शक्ति एवं शहर के नागरिक शामिल हुए। संजय धूपल एवं उनके साथियों ने जल संरक्षण पर केन्द्रित गीत-लोकगीतों की संगीतमयी प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें