हिसार: रेलवे स्टेशन के पास युवक ने की आत्महत्या

हिसार: रेलवे स्टेशन के पास युवक ने की आत्महत्या
हिसार, 18 मार्च । हिसार रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने गले में फंदा लगना अपनी जान दे दी। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने मामले की सूचना फॉरेंसिक टीम को दे दी है और युवक के परिजनों का पता लगाने की कोशिश हो रही है।
मिली जानकारी अनुसार हिसार रेलवे स्टेशन की पार्किंग में एक युवक ने साइकिल पर चढ़कर पार्किंग स्टेंड के पोल से रस्सी बांधकर फंदा लगाया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस को शनिवार सुबह किसी ने इसकी सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।





