मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

उनकी दयालुता, विनम्रता और कुछ अलग करने का जुनून हमेशा याद रखा जाएगा - आतिशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उनकी दयालुता, विनम्रता और कुछ अलग करने का जुनून हमेशा याद रखा जाएगा - आतिशी

नई दिल्ली। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया । उनके निधन पर सभी उनेक परिवार के साथ अपनी संदेवनाएं व्यक्त कर रहें है । दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी ( आआपा) के राज्य सभा सदस्य राघव चडढ़ा ने दुख जताते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी ।आतिशी ने कहा कि रतन टाटा के निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने नैतिक नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया और हमेशा देश और इसके लोगों के कल्याण को सबसे ऊपर रखा। उनकी दयालुता, विनम्रता और कुछ अलग करने का जुनून हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चडढ़ा ने दुख जताते हुए कहा , उनके निधन से, भारत ने अपने महानतम उद्योगपतियों में से एक को अलविदा कह दिया है, जिन्होंने अपनी कृपा और सहानुभूति से अनगिनत लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा , अपने नाम 'रतन' की तरह, वह एक दुर्लभ रत्न थे, जिनकी व्यावसायिक दृष्टि हमारे देश की आकांक्षाओं में निहित थी, जिससे लाखों लोगों के सपनों को साकार किया जा सका। उद्यमिता, सत्यनिष्ठा और परोपकार की उनकी उल्लेखनीय विरासत जीवित रहेगी, उद्योगों को आकार देगी और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करेगी। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें