मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

'हीरामंडी द डायमंड बाजार' में दिखेगी तवायफों की जीवनशैली, दमदार ट्रेलर रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

संजय

लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ का ट्रेलर

रिलीज हो गया है। पाकिस्तान की हीरामंडी पर आधारित यह सीरीज प्रेम, शक्ति

और स्वतंत्रता की लड़ाई की पड़ताल करती है। यह उन महिलाओं के जीवन पर

प्रकाश डालती है, जो वेश्यावृत्ति का काम करती हैं। इसमें देश की आजादी के

दौरान तवायफों की जीवनशैली और उनके संघर्ष को दर्शाया गया है। यह सीरीज

आपको उस समय में ले जाएगी, जब हमारा देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था।

सीरीज

के ट्रेलर में दिखाया गया है कि मल्लिकाजान (मनीषा कोइराला) हीरामंडी में

अकेली हैं, जो वेश्याओं के एक उच्चवर्गीय घर पर राज करती है। वह निडर होकर

अपना शासन चलाती है लेकिन एक दिन उसके पुराने दुश्मन की बेटी फरीदन

(सोनाक्षी सिन्हा) के आने से तनाव का माहौल हो जाता है।

मल्लिकाजन

की एक बेटी बिब्बोजन (अदिति राव हैदरी) स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हो

जाती है। इस बीच, मल्लिकाजान की छोटी बेटी आलमजेब (शरमीन सहगल) नवाब के

बेटे ताजदार (ताहा शाह बदुशा) (कुलिन) के साथ प्यार का सपना देखती है और

हीरामंडी से भागना चाहती है।

हीरामंडी की स्टारकास्ट

‘हीरामंडी’

के सेट से इसकी स्टारकास्ट भी काफी बड़ी है। इस सीरीज में सोनाक्षी

सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, अध्ययन सुमन, शेखर

सुमन, फरदीन खान, संजीदा शेख और ताहा शाह बदुशा अपना जादू बिखेरते नजर

आएंगे। सीरीज ‘हीरामंडी: डायमंड बाजार’ 1 मई को रिलीज होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें