मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव आयोग ने हिंगलगंज के ओसी को किया निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चुनाव आयोग ने हिंगलगंज के ओसी को किया निलंबित

कोलकाता। भारतीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान पक्षपात और स्थानीय तत्वों से कथित सांठगांठ के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए हिंगलगंज थाना के प्रभारी अधिकारी (ओसी) संदीप सरकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है।आयोग ने गुरुवार को राज्य सरकार को भेजे पत्र में कहा है कि हिंगलगंज थाना के ओसी संदीप सरकार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी तुरंत शुरू की जाए। आयोग के अनुसार चुनाव के दौरान निष्पक्ष माहौल बनाए रखने में लापरवाही और पक्षपात के आरोपों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।आयोग ने निर्देश दिया है कि इस आदेश को तुरंत लागू किया जाए और इसकी अनुपालन रिपोर्ट 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक आयोग को भेजी जाए।साथ ही राज्य सरकार से कहा गया है कि हिंगलगंज थाना के ओसी पद पर उत्पन्न रिक्ति को भरने के लिए जल्द से जल्द नया प्रस्ताव आयोग को भेजा जाए।इस संबंध में पत्र की प्रति पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और राज्य के डीजी एवं आईजी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें