मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने चिली की कोडेल्को टीम का किया स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने चिली की कोडेल्को टीम का किया स्वागत

-एचसीएल की विभिन्न इकाइयों का दौरा करेगा चिली का प्रतिनिधिमंडलनई दिल्ली। चिली की सरकारी स्वामित्व वाली तांबे की खनन कंपनी कॉर्पोरसियोन नैशनल डेल कोबरे (कोडेल्को) का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार सुबह नई दिल्ली पहुंचा है। चिली के खनन विशेषज्ञों की यह टीम अगले तीन हफ्ते भारत में रहकर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की विभिन्न इकाइयों का दौरा करेगी।कोडेल्को के खनन विशेषज्ञों में एंजेलो जियोवानी ग्यूसेप एगुइलर कैटलानो–भूविज्ञान और अन्वेषण, जोस रामोम अबाटे पेरेज –नवाचार और प्रौद्योगिकी, कार्लोस एबेलार्डो विल्चेस डोनोसो-टेलिंग प्रबंधन, जॉर्ज लुइस एस्पिंडोला लांडा-जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग तथा सर्जियो जोनाथन पिचोट हेरिकेज–जियोमेटालर्जी शामिल हैं। एचसीएल के मुताबिक इनकी तीन हफ्ते की यात्रा का उद्देश्य ज्ञान साझा करना और मूल्य संवर्धन के अवसरों का पता लगाना है।खान मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और चिली के राष्‍ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट की मौजूदगी में 01, अप्रैल को एचसीएल और कोडेल्को के बीच आदान-प्रदान किए गए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के बाद यह पहल की गई है। एमओयू का उद्देश्य अन्वेषण, खनन और खनिज लाभकारीकरण के साथ-साथ कर्मचारी प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण को सुविधाजनक बनाने के लिए ज्ञान और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है। इस एमओयू पर एचसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह और कोडेल्को के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूबेन अल्वाराडो विगर ने हस्ताक्षर किए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें