मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

यूके के हिन्दू संगठन 22 को मनाएंगे 'दीपावली'

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पीएम मोदी और सीएम योगगी की अपील का असर

अयोध्या । श्रीराम 22 जनवरी को श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ने सिर्फ उत्तर प्रदेश और देश बल्कि विदेशों में भी दिवाली मनाई जाएगी। इसी क्रम में यूनाइटेड किंगडम की 217 हिन्दू संस्थाओं ने संयुक्त बयान जारी कर अयोध्या में राम जन्म भूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक क्षण बताया है और कहा है कि श्रीराम का अयोध्या में होना ही 'दीवाली' है। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले इस ऐतिहासिक अयोजन को लेकर सीएम योगी और पीएम मोदी ने देशवासियों से घर, दुकान, प्रतिष्ठान सभी जगह दीपोत्सव मानने की अपील की है। इसी क्रम में अब विदेशों में भी दीपोत्सव और दीपावली मनाएं जाने की तैयारी हो रही है।

दीपों से घर सजाने का आह्वान

इन सभी संस्थाओं ने पूरे यूनाइटेड किंगडम (यू.के.) में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन को पर्व की तरह मनाने की अपील की है। विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महामंत्री विज्ञानानंद के अनुसार ऐसा बयान जारी करने वाले संगठनों में भक्ति मंडल लंदन, भक्ति धाम वेल्स,डा.अंबेडकर यूके मिशन, हिन्दू फोरम आफ यूरोप एंड यूके,जैन समाज मैनचेस्टर, माहेश्वरी महा सभा यूके, तेलुगू हिन्दू आर्गेनाइजेशन, उप्र. कम्युनिटी एसोसिएशन यूके ब्रिटिश हिन्दू प्रेस एसोसिएशन,श्री राम जन्मभूमि उत्सव समिति यार्कशायर, वेंकटेश्वरा बालाजी अभिषेकं ग्रुप, गुजराती सत्संग मंडल श्री कच्छ लेवा पटेल कम्युनिटी, स्वामी नारायण टेम्पल,आदि संस्थाओं के लोगों ने यूनाइटेड किंगडम के सभी हिन्दू परिवारों से इस मंगल अवसर को समारोह पूर्वक मनाने और शाम को दीपों से घर सजाने का आह्वान किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें