मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

Election 2022: चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल जाएंगे सीएम योगी, जनसभाओं में साधेंगे विपक्षियों पर निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

Election 2022 सीएम योगी आदित्यनाथ की

लोकप्रियता को देखते हुए

भाजपा हर प्रदेश

में होने वाले

चुनाव में उन्हें

स्टार प्रचारक के

रूप में भेजती

रही है। वह

भाजपा की जीत

में महत्वपूर्ण भूमिका

निभा चुके हैं।

ऐसे में भाजपा

हिमाचल में भी

उनकी कई सभाएं

कराएगी।

लखनऊ : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Election 2022) में बाजी मारने के लिए भाजपा फायर ब्रांड नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi

Adityanath) का पूरा उपयोग करेगी। योगी आदित्यनाथ हिमाचल में कई जनभसभाओं काे संबोधित करेंगे। वहां उनका रोडशो कराए जाने की भी तैयारी है।

युवाओं में सीएम योगी भरेंगे नया जोश

यूपी में बदली कानून-व्यवस्था को लेकर अन्य राज्यों में 'योगी माडल' इन दिनों चर्चा का केंद्र है। माफिया की संपत्तियों पर चल रहा 'बुल्डोजर' भी सीएम योगी आदित्यनाथ की पहचान बन चुका है। ऐसे में सीएम योगी हिमाचल के चुनावी रण में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। विशेषकर युवाओं में योगी नया जोश भर सकते हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारक हैं सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा हर प्रदेश में होने वाले चुनाव में उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में भेजती रही है। योगी यूपी के अलावा अन्य राज्यों में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में भाजपा हिमाचल प्रदेश में भी योगी की अधिक से अधिक सभाएं कराने का प्रयास करेगी।

दो व चार नवंबर काे होंगी चुनावी सभाएं

सूत्रों का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की दो व चार नवंबर काे हिमाचल में चुनावी सभाएं प्रस्तावित हैं। योगी वहां सोलन जिले के परवाणु में जनसभाएं प्रस्तावित हैं। दूसरे चरण में योगी की ठियोग तथा शिमला में चुनावी सभाएं प्रस्तावित हैं। योगी का रोड शो भी प्रस्तावित है। हालांकि योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

सुरक्षा के किए जा रहे विशेष प्रबंध

हिमाचल प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनावी सभाओं को संबोधित करने से पूर्व उनकी सुरक्षा के विशेष प्रबंध होंगे। इसके लिए डीआइजी स्तर के तीन अधिकारी हिमाचल प्रदेश पहुंच गए हैं। तीनों आइपीएस अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराना है। तीन डीआइजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, सुभाष चंद्र दुबे व एन.काेलांची हिमांचल प्रदेश पहुंच गए हैं। तीनों अधिकारी योगी की दो नवंबर व चार नवंबर को प्रस्तावित चुनावी रैलियों की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेंगे। बताया गया कि योगी अगले चरण में आठ व 10 नवंबर को भी चुनाव प्रचार के लिए हिमांचल प्रदेश जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें