मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

नेशनल हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से सिपाही घायल, पत्नी की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेशनल हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से सिपाही घायल, पत्नी की मौत

इटावा - कानपुर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसाऔरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में इटावा - कानपुर नेशनल हाईवे पर मामा होटल, भाऊपुर के पास हुए सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही शिवम सिंह की पत्नी शिवी राजावत (24) की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा आज करीब सुबह 11 बजे उस समय हुआ जब सिपाही अपनी पत्नी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरूहूली स्थित अपने घर से ड्यूटी के लिए कानपुर लौट रहे थे।जैसे ही दंपति मामा होटल के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बुलेट को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवी राजावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही शिवम सिंह को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू किया। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें