मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

परीक्षा केंद्र के बाहर प्रेमी प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, पहुंची पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। जिले के नाथनगर के एसएस बालिका इंटर स्कूल में बने मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र के बाहर प्रेमी, प्रेमिका और परिजन के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यह ड्रामा आधा घण्टा तक चलता रहा। इस दौरान प्रेमी प्रेमिका के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई। इतने में मौके पर प्रेमिका का भाई पहुंच गया और विरोध करने पर प्रेमी ने लड़की के भाई की पिटाई कर दी।

मौके पर उपस्थित लोगों ने नाथनगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी को हिरासत मे लिया और उसे थाना ले गई।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राधानगर से मैट्रिक परीक्षा देने के लिए आई छात्रा नाथनगर के एसएस बालिका विद्यालय पहुंची थी। जहां शाहजंगी के रहने वाले प्रेमी युवक विद्यालय के गेट के पास पहुंच गया और छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद यह हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ। प्रेमी ने बताया कि लड़की से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने मुझे परीक्षा केंद्र के बाहर मिलने के लिए बुलाया था। वहीं नाथनगर थानाध्यक्ष रजीव रंजन सिंह ने बताया कि मामूली विवाद था। किसी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें