मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार कार ने सामने से ऑटो में मारी, टक्कर चार घायल, 2 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार कार ने सामने से ऑटो में मारी, टक्कर चार घायल, 2 की मौत

कानपुर। ककवन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल में जुट गई है।

घायलों के मुताबिक बिहार से ऑटो सवारी लेकर कागवान की तरफ जा रहा था कि तभी चांदेताल मोड़ के पास सामने से आ रही बेकाबू तेज रफ्तार इको स्पोर्ट्स कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए और दो बच्चों समेत छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। वहीं कार सवार मौके से फरार हो गए।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रामशरण पाल (60) और ऋषभ (25) मृत घोषित कर दिया। जबकि दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि ककवन थाना क्षेत्र अंतर्गत यह हादसा हुआ था। जिसमें चार लोग घायल हुए हैं, जबकि दो लोगों की मृत्यु हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले में अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें