मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, सवारों की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, सवारों की हालत गंभीर

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, सवारों की हालत गंभीरकोलकाता, 05 मार्च । महानगर कोलकाता में रविवार तड़के बड़ी दुर्घटना हुई है। एक तेज रफ्तार कार ईएम बायपास के मेट्रोपॉलिटन के पास नियंत्रण खोकर सड़क के दूसरी ओर डिवाइडर से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कंक्रीट से बना डिवाइडर टक्कर टूटकर पास के तालाब में जा गिरी।प्रारंभिक सूचना के अनुसार कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जिसमें एक महिला भी है। सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रगति मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को रक्त रंजित हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।दुर्घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और घायलों के इलाज के साथ ही यह जांच की जा रही है कि वे नशे में थे या नहीं। दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बन गई थी लेकिन सुबह का समय और रविवार का दिन होने की वजह से बहुत अधिक परेशानी नहीं हुई। क्रेन की मदद से कार को हटा दिया गया है जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें