मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

कोर्ट ने ईडी से पूछा, पार्थ चटर्जी के खिलाफ क्यों शुरू नहीं हुई ट्रायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,

21 फरवरी । शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के बाद

से जेल में बंद पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ अभी तक ट्रायल

शुरू नहीं हुआ है। इसे लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है।

कलकत्ता

हाई कोर्ट के जस्टिस तीर्थंकर घोष ने बुधवार को इस मामले में ईडी के विशेष

निदेशक से रिपोर्ट तलब की। जज ने केंद्रीय जांच एजेंसी से पूछा कि भर्ती

भ्रष्टाचार मामले में पार्थ चटर्जी एक साल सात महीने से जेल में हैं।

ट्रायल प्रक्रिया (मुकदमा) कब शुरू होगी?

पार्थ चटर्जी की

जमानत मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी। जज ने ईडी के विशेष निदेशक

को उस दिन अदालत में एक रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।

भर्ती

मामले की जांच ईडी के साथ-साथ सीबीआई भी कर रही है। मामले में केंद्रीय

जांच एजेंसी द्वारा हाल ही में सौंपी गई रिपोर्ट में पार्थ चटर्जी को

भ्रष्टाचार के मास्टरमाइंडों में से एक के रूप में नामित किया गया था।

सीबीआई

का दावा है कि अवैध शिक्षक नियुक्ति से लेकर भ्रष्टाचार में शामिल नहीं

होने वाले अधिकारियों को दूर-दूर ट्रांस्फर करने तक में पार्थ चटर्जी की

भूमिका सबसे बड़ी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें