मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से फिर नहीं मिली राहत, विदेश यात्रा याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से फिर नहीं मिली राहत, विदेश यात्रा याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई कराने की मांग को कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक बार फिर खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही सूचीबद्ध होने पर की जाएगी।सोमवार को अभिषेक बनर्जी की ओर से अधिवक्ता अयन भट्टाचार्य ने न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया। हालांकि, अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि मामले की सुनवाई सूचीबद्ध क्रम के अनुसार ही होगी।उल्लेखनीय है कि अभिषेक बनर्जी आंखों के उपचार के लिए विदेश जाना चाहते हैं। इससे पहले गत मंगलवार को भी उनके वकील ने हाईकोर्ट का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की थी। उस समय भी अदालत ने शीघ्र सुनवाई की अर्जी अस्वीकार कर दी थी।अब लगातार दूसरी बार हाईकोर्ट द्वारा तत्काल सुनवाई से इनकार किए जाने के बाद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई नियमित न्यायिक प्रक्रिया के तहत तय तिथि पर ही होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें