मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

संभल में जुमे की नमाज के मद्देनजर हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संभल में जुमे की नमाज के मद्देनजर हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संभल। जुमे की नमाज के मद्देनजर संभल में हाई अलर्ट है। जामा मस्जिद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

संभल के एएसपी कुलदीप सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि जुमे की नमाज पर संभल जिले के महत्वपूर्ण मस्जिद पर पुलिस की तैनाती की गई है। जिले को कई सेक्टर और जोन में बांटा गया है। महत्वपूर्ण मस्जिदों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

साथ ही सभी एसएचओ और चौकी इंचार्ज इलाके में गश्त कर रहे हैं। उम्मीद है जुमे की नमाज सकुशल संपन्न होगी।

शाही जामा मस्जिद कमेटी के सचिव एडवोकेट मशहूद अली फारूकी ने आईएएनएस से कहा कि सभी लोगों को बकरीद का त्योहार मनाने के लिए मुबारकबाद, और शुक्रिया अदा करता हूं।

जुमे की नमाज पहले जैसी होती रही है, वैसी ही होती रहेगी। कमेटी की ओर से पूरा इंतजाम किया गया है। उन्होंने सभी से अपील की कि अमन और चैन कायम रखें। यह शहर और देश सबका है। अफवाहों पर ध्यान न दें।

मशहूद अली फारूकी ने आगे कहा कि कोई भी फर्जी और भड़काऊ संदेश फॉरवर्ड न करें। पुलिस की ओर से की गई व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपनी अच्छी व्यवस्था की है। नमाज अदा करने के लिए पुलिस मुस्तैद है और सहयोग करती रही है।

इस दिन पहले 28 मई को बकरीद के मौके पर संभल में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ी गई थी। संभल स्थित शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष एडवोकेट जफर अली ने आईएएनएस से बातचीत में कहा था कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

उन्होंने कहा कि माहौल शांतिपूर्ण है और कोई परेशानी नहीं है।

जफर अली ने कहा था कि अल्लाह से दुआ है कि पूरे देश और संभल में शांति और सुकून कायम रखे। सड़क पर कोई नमाज अदा नहीं की गई है। हमने अपनी मस्जिद में दो शिफ्टों में नमाज पढ़ी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें